Wednesday, February 24, 2010
नए वित्त वर्ष में एफडी से मिल सकता है बेहतर रिटर्न
यदि आपके पास अतिरित पूंजी है तो आपके लिए एक अछी खबर है। बैंकों की फिस्ड डिपॉजिट (एफडी) दरें बढऩे जा रही हैं। यदि सब ठीक-ठाक रहा तो अप्रैल से शुरू होने वाले वि?ा वर्ष 2010-11 में सभी बैंक एफडी पर मिलने वाले ?याज की दरों में बढ़ोतरी कर देंगे। यानी आपको एफडी में निवेश पर पहले से बेहतर रिटर्न मिल सकेगा। एचडीएफसी बैंक ने 19 फरवरी को एफडी की विभिन स्कीमों के लिए ?याज दरों में 0.25 से 1.5 फीसदी तक की बढ़ोतरी की थी। अय बैंक भी दरों में बढ़ोतरी की योजना बना रहे हैं। सार्वजनिक क्षेल्ा का बैंक यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के भी सप्ताहभर में फिस्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरें बढ़ा सकता है। आईडीबीआई और आईसीआईसीआई बैंक भी इस महीने की शुरुआत में एफडी की कुछ स्कीमों में ब्याज दर 0.25 से 0.50 फीसदी तक की बढ़ोतरी कर चुके हैं। जेएंडके बैंक ने एक साल से सयादा की एफडी पर ?याज दर में 0.75 फीसदी की बढ़ोतरी की है। विश्लेषकों का कहना है कि इस प्रतिस्पर्ाा में कई अय बड़े बैंक भी जल्द ही कूदने वाले हैं। 22 फरवरी को अपनी रिपोर्ट में क्रेडिट सुइस ने कहा था कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और आईसीआईसीआई की एफडी दरें आाा से एक फीसदी के डिस्काउंट पर उपल?ा हैं और ये दोनों भी दरों में बढ़ोतरी कर सकते हैं। हालांकि बड़े बैंकर्स ने इससे असहमति जताई है। उनके मुताबिक बैंक संभवत: मई-जून तक एफडी दरों में बढ़ोतरी नहीं करेंगे, योंकि बैंकों के पास लोन के रूप में देने के लिए पर्याप्त लििवडिटी मौजूद है। इसके विपरीत क्रेडिट सुइस के विश्लेषकों का मानना है कि लोन की वृद्धि दर बढ़ रही है। फिलहाल यह 14.8 फीसदी है और आगे भी इसमें तेजी की संभावना है। आरबीआई भी मौद्रिक नीति को सख्त करने जा रहा है। ऐसे में बैंकों के पास दिख रही लििवडिटी सयादा समय तक नहीं रह सकेगी और एफडी को आकर्षित करने के लिए वे डिपोजिट पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर सकते हैं। बैंकों में डिपोजिट की रफ्तार हाल ही में गिरकर 17 फीसदी पर पहुंच गई थी जो चार साल में सबसे कम है। ऐसे में यदि जमा दरों में बढ़ोतरी होती है तो एफडी की ओर भी लोगों का रुझान बढ़ेगा।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ratan singh
-
सभी देशवाशियों को नमस्कार। विचारों को मंच मिलना चाहिए क्योंकि इसके बिना समस्या का समाधान नही होता। याद रहे हर किसी के विचार महत्त्व रखते हैं...
-
ratan singh
-
सरकार ने न्यू पेंशन स्कीम (एनपीएस) को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार कोशिश की है। यहां तक कि आम बजट में यह भी घोषणा की गई कि एनपीएस में नया ...
No comments:
Post a Comment