Wednesday, February 24, 2010
पढ़ाई के लिए कैसे लें लोन
एजुकेशन लोन के लिए आपको किसी भी निजी या पब्लिक सेक्टर के बैंक से संपर्क करना होगा। पर इससे भी पहले आप जिस संस्थान से पढ़ाई कर रहे हैं उसी से ही संपर्क करें। हो सकता है कि आपके संस्थान ने कुछ बैंकों से समझौते कर रखे हों। बैंक आपके संस्थान की रेपुटेशन के मुताबिक ही लोन उपलब्ध कराएगा। ज्यादातर बैंक कोर्स के मुताबिक लोन देते हैं। आपका पूरे कोर्स पर कितना खर्च होगा, उसी के अनुसार लोन मंजूर किया जाता है। आमतौर पर एजुकेशन लोन 5 से 7 साल की अवधि के लिए दिया जाता है। पर खास हालात में इस अवधि को बढ़ाकर 10 साल भी किया जा सकता है।आमतौर पर 4 लाख तक के एजुकेशन लोन पर किसी तरह की सिक्युरिटी की जरूरत नहीं होती है। कुछ निजी बैंक 7.5 लाख तक के लोन बिना किसी सिक्युरिटी के दे देते हैं। पर ये पूरी तरह छात्र के प्रोफाइल पर निर्भर करता है। बैंक ये देखते हैं कि आपकी या आपके परिजनों की लोन चुकाने की क्षमता कैसी है। कभी-कभी सिक्युुरिटी की जरूरत पड़ती है कभी नहीं। बेहतर रास्ता यही है कि आप अपनी स्थिति के मुताबिक बैंक अधिकारियों से बात करें।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ratan singh
-
सभी देशवाशियों को नमस्कार। विचारों को मंच मिलना चाहिए क्योंकि इसके बिना समस्या का समाधान नही होता। याद रहे हर किसी के विचार महत्त्व रखते हैं...
-
ratan singh
-
सरकार ने न्यू पेंशन स्कीम (एनपीएस) को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार कोशिश की है। यहां तक कि आम बजट में यह भी घोषणा की गई कि एनपीएस में नया ...
No comments:
Post a Comment